Song: Bol Do Na Zara Lyrics
Singer: Armaan Malik
Lyrics: Rashmi Virag
Music: Amaal Mallik
Music label: T-Series
Bol Do Na Zara Lyrics
इतनी मोहब्बत करो ना
मैं डूब ना जाऊँ कहीं
वापस किनारे पे आना
मैं भूल ना जाऊँ कहीं
देखा जबसे है चेहरा तेरा
मैं तो हफ़्तों से सोया नहीं
बोल दो ना ज़रा
दिल में जो है छिपा
मैं किसी से कहूँगा नहीं
बोल दो ना ज़रा...
मुझे नींद आती नहीं है अकेले
ख्वाबों में आया करो
नहीं चल सकूँगा तुम्हारे बिना मैं
मेरा तुम सहारा बनो
इक तुम्हें चाहने के अलावा
और कुछ हमसे होगा नहीं
बोल दो ना ज़रा...
हमारी कमी तुमको महसूस होगी
भीगा देंगी जब बारिशें
मैं भर कर के लाया हूँ, आँखों में अपनी
अधूरी सी कुछ ख्वाहिशें
रूह से चाहने वाले आशिक
बातें जिस्मों की करते नहीं
बोल दो ना ज़रा...

0 Comments